विराट-अनुष्का तीसरी बार प्रेमानंद बाबा से मिले: अनुष्का बोलीं हम आपके, आप हमारे

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मंगलवार को वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंचे। दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। यह इस साल उनकी तीसरी मुलाकात है, जबकि कुल मिलाकर यह चौथी बार है जब विराट-अनुष्का प्रेमानंद बाबा के दर्शन करने पहुंचे।

आश्रम में दोनों घुटनों के बल बैठे, सिर झुकाया और महाराज जी के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। माथे पर तिलक और गले में तुलसी की माला पहने विराट लगातार महाराज जी की बातें सुनते रहे।

अनुष्का बोलीं ‘हम आपके हैं, आप हमारे’; संत बोले ‘हम सब श्रीजी के हैं’

मुलाकात के दौरान अनुष्का शर्मा ने विनम्रता से कहा “महाराज जी, हम आपके हैं और आप हमारे।” इस पर प्रेमानंद महाराज मुस्कुराए और बोले “हम सब श्रीजी के हैं। खूब आनंदपूर्वक रहो। मस्त रहो। भगवान के आश्रित रहो।” महाराज जी ने विराट-अनुष्का को समझाते हुए कहा कि जीवन को उन्नतिशील बनाने के लिए गंभीरता, विनम्रता और भगवान की शरण आवश्यक है।

‘हम सब श्रीजी के एक ही छत्र के नीचे हैं’

संत प्रेमानंद जी ने आगे कहा

“इस नीले आकाश के नीचे हम सब एक ही छत्र के नीचे हैं। आगे का मार्ग आप नहीं जानते, इसलिए हम आपका हाथ पकड़ते हैं। हमारा हाथ हमारे आचार्य के हाथ में है और उनका हाथ हमारे इष्ट के हाथ में। इसी क्रम से हम आगे बढ़ते हैं।”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top